UoU Internet RadioUoU FBUoU TwitterUoU Youtube
UTTARAKHAND OPEN UNIVERSITY
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय
Established by an act of Uttarakhand Legislative Assembly
Recognized by UGC, DEC, listed in AIU
Toll Free: 18001804025
Admission: 05946286002
Exam: +91-5946286022
Books: +91-5946286001
Others: +91-5946286000
(10am - 5pm : Mon- Sat)

Subscribe

 
एकादश दीक्षांत समारोह, १८ नवंबर, २०२६ : ELEVENTH CONVOCATION 18 NOVEMBER, 2026
सामान्य सूचना एवं दिशा-निर्देश : General Information and Instruction

1. उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का एकादश दीक्षांत समारोह, दिनांक १८ नवंबर (बुधवार), २०२६ को प्रस्तावित है। दीक्षान्त समारोह, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है।

2. दीक्षान्त समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को समारोह स्थल में कार्यक्रम आरम्भ होने से एक घंटा पहले आकर निर्धारित स्थान पर बैठना आवश्यक होगा। निर्धारित समय के बाद आने पर समारोह स्थल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

3. दीक्षान्त समारोह में प्रवेश हेतु आमंत्रित विद्यार्थियों को द्वार प्रवेश पत्र, (ड्राइविंग लाइसेंस/आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/विश्वविद्यालय पहचान पत्र) साथ में रखना अनिवार्य होगा। प्रवेश द्वार-पत्र ऑनलाइन पंजीकरण सफल होने के बाद "एप्लीकेशन स्टेटस" लिंक से लिया जा सकता है । प्रवेश द्वार-पत्र दिखाने पर ही समारोह स्थल में जाने की अनुमति दी जाएगी ।

4. दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के लिये ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया ३० अक्टूबर, २०२६ से आरम्भ होगी। केवल ४०० विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा । ४०० विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन होने के उपरान्त लिंक स्वयं ही बन्द हो जायेगा।

5. दीक्षांत समारोह में पंजीकरण केवल उन्हीं अभ्यार्थियों को अनुमन्य होगा जिन्होंने परीक्षा सत्र DEC-2025 व JUNE-2026 में उपाधि परीक्षा उत्तीर्ण की है।

6. दीक्षान्त समारोह में वर्ष 2025-26 में उत्तीर्ण हुए स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं पी. एच. डी. विद्यार्थियों को ही उपाधि प्रदान की जायेगी।

7. दीक्षान्त समारोह परिधान हेतु विश्वविद्यालय में अलग से काउण्टर खुला रहेगा। परिधान हेतु ₹ 500.00 धरोहर राशि के रूप में अलग से ली जायेगी। विद्यार्थियों को एक दिन पहले दिनांक १७ नवंबर (मंगलवार), २०२६ को 2:00 PM से 5:00 PM तथा दीक्षांत समारोह के दिन प्रातः 8:00 AM से आकर परिधान लेने होंगे ।

8. दीक्षान्त समारोह सम्पन्न होने के उपरांत परिधान उक्त काउण्टर में वापस जमा करने आवश्यक होंगे। परिधान प्रदाता द्वारा धरोहर राशि में से ₹ 200.00 सेवा शुल्क काट कर शेष धनराशि लौटाई जायेगी।

9. दीक्षान्त समारोह में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा अनुशासन बनाए रखना अति आवश्यक है।

10. दीक्षान्त समारोह में मोबाइल का प्रयोग निषेध है |

11.महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा मंच से केवल स्वर्ण पदक प्राप्त शिक्षार्थियों को ही डिग्री प्रदान की जाएंगी| अन्य शिक्षार्थियों को डिग्री-काउंटर से डिग्री प्राप्त करनी होगी|

12. दीक्षान्त समारोह में पंजीकरण इत्यादि हेतु अतिरिक्त जानकारी के लिये निम्नलिखित व्यक्ति/दूरभाष पर सम्पर्क किया जा सकता है-

दूरभाष संख्या- 05946-286000
ई-मेल- [email protected]

 

About Us | Results | Schools | Centres | Careers | Admissions | Exams | Refund Policy | Privacy | Terms and Condition | Contact
© 2014 Uttarakhand Open University | Disclaimer
This Website is best viewed on Internet Explorer (IE) - 8 & above, Mozilla Firefox - 11 & above.